काशीपुर, फरवरी 5 -- काशीपुर, संवाददाता। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बुधवार देर रात कोतवाली काशीपुर पहुंचकर सर्किल काशीपुर व बाजपुर के क्षेत्राधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी ने पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन के निर्देश दिए। आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा एवं विभिन्न धार्मिक-सामाजिक त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए यातायात प्रबंधन, रात्रिकालीन ड्यूटी, भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को कहा। महिला व बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गौरा शक्ति एप के अधिकतम प्रचार-प्रसार व डाउनलोड के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.