हरदोई, मार्च 11 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने एक इंस्पेक्टर और एक दरोगा को निलंबित कर दिया है। अन्य पुलिस कर्मियों को हिदायत दी है कि अपने कर्तव्यों का पालन सही से करें।एसपी अशोक कुमार मीणा के अनुसार रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में नियुक्त उप निरीक्षक नागरिक पुलिस पन्ना लाल सोनी की ड्यूटी कलेक्ट्रेट स्थित स्थानीय चुनाव कार्यालय में बने स्ट्रांग रूम गार्द में लगी है। वह ड्यूटी के दौरान चेक करने पर अनुपस्थित पाये गये। उन्हें अपने कर्तव्यों दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कराई गई है।इसी तरह निरीक्षक ओम प्रकाश सरोज की तैनाती प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज के पद पर है। उन पर आरोप लगा कि उन्होंने थाना बेनीगंज क्षेत्रान्तर्गत घटित एक्सीडेंट की घटना में ...