गोपालगंज, नवम्बर 21 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। बिना किसी वैध कारण के तैनाती स्थल से गायब रहने वाले अग्निशमन विभाग के कर्मियों और अधिकारियों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने लापरवाह कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय और जिले के विभिन्न थानों में तैनात अग्निशमन विभाग के कर्मी व अधिकारी लगातार ड्यूटी से गायब रह रहे हैं। जिससे जिले में आग से बचाव के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान प्रभावित हो रहा है। वहीं, अग्नि सुरक्षा को लेकर विभिन्न स्थानों पर तैनाती में भी वरीय अधिकारियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। थानों और अनुमंडल अग्निशमन कार्यालयों में तैनात दर्जनों कर्मी गांव-देहात और सार्वजनिक स्थलों पर चल रहे जागरूकता अभियान का ...