कुशीनगर, मार्च 8 -- पडरौना, निज संवाददाता।कसया थाना क्षेत्र के बैरिया स्थित बैरियर पर रात में ड्यूटी के दौरान सोना पुलिस कर्मियों को महंगा पड़ गया है। सीओ कसया की जांच में सोते मिले एक दरोगा व एक सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया है। होमगार्ड पर निलंबित करने के लिए होमगार्ड विभाग के जिला कमांडेंट को पत्र लिखा है। एसपी ने सीओ कसया से विभागीय जांच कर आख्या मांगी है ताकि उन पर विभागीय कार्रवाई भी की जा सके।सीओ कसया कुंदन सिंह ने एक दिन पूर्व रात में कसया-पडरौना मार्ग स्थित कसाडा चौक बैरिया चौराहा स्थित बैरियर की जांच की। सीओ की जांच में ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक व सिपाही के अलावा होमगार्ड सो रहे थे तथा रात में गाड़ियां बिना जांच, तेजी से फर्राटा भर रहीं थी। सीओ ने गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच रिपोर्ट एसपी को भेजी। एसपी केशव कुमार ने इस आधा...