ड्यूटी पर रहे मुस्तैद, लापरवाही पर कार्रवाई: एसपी
बागपत, मई 11 -- दाहा। नांगल भगवानपुर गांव के श्री शिव गोरखनाथ आश्रम में सोमवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर श्रीराम पब्लिक स्कूल दोघट में ब्रिफिंग हुई। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सर्तकता के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। सोमवार को नांगल भगवानपुर के आश्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। रविवार की शाम दोघट के श्रीराम पब्लिक स्कूल दोघट में पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग हुई। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में करीब 1200 पुलिस कर्मी सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रहेगें। जिसमें 10 एडिशनल एसपी, 15 सीओ, 25 इंस्पेक्टर, 400 से अधिक हैडकांस्टेबल, 500 से अधिक कांस्टेबल तैनात रहेंगे। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.