कानपुर, फरवरी 20 -- कानपुर। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए शुक्रवार को रामादेवी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी व चकेरी पुलिस ने नौ निजी चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई अस्पतालों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए। निरीक्षण के दौरान मॉडर्न ऑर्थो हॉस्पिटल और मोहिनी हॉस्पिटल में ड्यूटी डॉक्टर मौके पर नहीं मिले। मरीजों की सुरक्षा और उपचार व्यवस्था को लेकर इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया। तीन कार्य दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं सूर्य हॉस्पिटल के आईसीयू का निरीक्षण करते समय स्टाफ निर्धारित आईसीयू यूनीफॉर्म में नहीं मिला। संवेदनशील वार्ड में प्रोटोकॉल का पालन न होना संक्रमण और सुरक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.