सहरसा, मार्च 8 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। जिले में डायल-112 पुलिस वाहन से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारी और चालक पर नशे की हालत में वाहन चलाने तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगा है। इस संबंध में दोनों के खिलाफ बनगांव थाना में थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र ठाकुर के लिखित बयान पर बीते तीन मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार 02 मार्च की शाम डीबी रोड मछली मार्केट निवासी अधिवक्ता लुकमान अली ने थाना पहुंच कर बताया कि उनकी कार को बरियाही बाजार में डायल-112 की पुलिस गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा डायल-112 की ईआरवी-1 टीम को थाना बुलाया गया। टीम में पदाधिकारी ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह तथा चालक कौशल कुमार ठाकुर मौजूद थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.