बस्ती, मार्च 15 -- बस्ती। शहर के गांधीनगर स्थित एक ज्वैलरी शोरूम में गार्ड के साथ मारपीट की घटना में पुलिस ने केस दर्ज किया है। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के कुन्हिया मिश्रौलिया निवासी मुनील कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह एक ज्वैलरी शोरूम में नौकरी करता है। आरोप है कि शुक्रवार को विपक्षी आकाश चौधरी से रात में ड्यूटी पर लेट आने के संबंध में पूछा तो वह भड़क गया। इसी बात को लेकर उन्हें अशब्द कहा। मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आकाश चौधरी और अमन चौधरी निवासी हुसेमऊ थाना मुंडेरवा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कम्पनीबाग स्थित बर्तन की दुकान में घुसकर मारपीट की घटना में भी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली के लबनापार निवासी ध्रुवचंद्र पांडेय ने तहरीर देकर बताया है कि शु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.