ड्यूटी पर था बाप, लाश बनकर आया बेटा, चादर डालते वक्त निकली चीख ने रुला दिया सबको
अंबेडकर नगर, मई 30 -- हैदरगढ़(बाराबंकी),संवाददाता। बाराबंकी जिले के कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सीएचसी पर पहुंचे शव पर चादर डालने के लिए चिकित्सक के कहने पर स्वास्थ्य कर्मी शव के पास पहुंचा तो देखा उसका बेटा निढाल पड़ा है। यह देख चीख पड़ा। अकस्मात स्वास्थ्य कर्मी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन चिकित्सक समेत स्टाफ के लोग दौड़कर पहुंचे तो पता चला कि दुर्घटना में मृत युवक स्वास्थ्य कर्मी का बेटा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा हैदरगढ़ के लोहिया वार्ड निवासी अमन वाल्मीकि 23 वर्ष शुक्रवार की रात लखनऊ से घर आ रहा था। आधी रात के करीब गोतौना गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीणों की सूचना पर उसे ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.