बुलंदशहर, मार्च 23 -- Bulandshahr News: बुलंदशहर के गांव रामघाट में हुई दर्दनाक घटना ने लोगों को विचलित कर दिया। सांड की टक्कर से हुए हादसे में पिता की मौत की खबर सुनकर सदमे में आई पुत्री की हालत बिगड़ गई। उसे पास के अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता-पुत्री की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक व्याप्त है। ग्राम रामघाट निवासी 55 वर्षीय लक्ष्मी नारायण रावल मथुरिया इंटर कॉलेज डिबाई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। रोजाना की तरह रविवार रात वह रामघाट से डिबाई अपनी ड्यूटी पर बाइक से जा रहे थे। रात करीब 10 बजे नरौरा से बेलोंन के बीच नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास उनकी बाइक की एक सांड से टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लक्ष्मी नारायण को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के द...