देवरिया, मई 13 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। घर से ड्यूटी पर आ रहे एक राजस्व निरीक्षक की मंगलवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सलेमपुर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मेडिकल कालेज पहुंच गए और जानकारी ली। साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाया। उधर कर्मचारियों ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी。 यह भी पढ़ें- ड्यूटी पर जाते समय राजस्व निरीक्षक की हार्ट अटैक से मौतराजस्व निरीक्षक की पहचान बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम चकरा उपाध्याय के रहने वाले जयनाथ गुप्ता राजस्व निरीक्षक थे और इस समय उनकी तैनाती सलेमपुर तहसील के भटनी क्षेत्र में थी। वह परिवार लेकर देवरिया शहर के देवरिया खास मोहल्ले में रहते थे। स...