ड्यूटी पर जा रही स्टाफ नर्स की ट्रक से कुचलकर मौत
कुशीनगर, जून 5 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के फाजिलनगर कस्बे के जैन मंदिर चौराहे के समीप शुक्रवार की सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 24 वर्षीय युवती की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।फाजिलनगर कस्बे के ब्लॉक रोड निवासी अंकिता सिंह (24) पुत्री दिनेश सिंह शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर से कसया स्थित एक निजी अस्पताल में ड्यूटी के लिए निकली थीं। वह अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थीं। प्रतिदिन की तरह वह पैदल जैन मंदिर चौराहे पर सवारी पकड़ने जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि युवती का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.