संभल, अप्रैल 25 -- कस्बा रजपुरा निवासी पीआरडी कमांडर ओमकार सिंह (55) का शुक्रवार शाम अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। घटना उस समय हुई जब वह ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। ओमकार सिंह शाम करीब पांच बजे हयातनगर थाना क्षेत्र में रात की ड्यूटी के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत की। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उनकी हालत बिगड़ गई और मौके पर ही उनका निधन हो गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी नेमवती और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ओमकार सिंह अपने पीछे पत्नी और दो संतानों को छोड़ गए हैं। क्षेत्र में उनके निधन की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई और परिचितों व स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.