ड्यूटी पर जाते वक्त रास्ते में रोककर मारापीटा
बस्ती, जून 14 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। रुधौली थानाक्षेत्र में जिगिना के पास एक व्यक्ति को रोककर पिटाई की घटना सामने आई है। इसी थानाक्षेत्र के बांसखोर कला निवासी विनय कुमार सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। आरोप है कि सुबह करीब सवा नौ बजे जिगिना के पास विपक्षी आदित्य ने उन्हें हाथ देकर रोक लिया। इसके बाद उनकी गाड़ी की चाभी निकाल ली। अपशब्द कहते हुए उन्हें मारने लगे। पीछे से आरोपी के पिता लवकुश और भाई दिवाकर भी पहुंचे गए और मिलकर उन्हें जमीन पर गिराकर मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्र होने लगे तो जान से मारने की धमकी देकर सभी वहां से चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आदित्य, लवकुश, दिवाकर और युवराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.