ड्यूटी पर जाता रेलकर्मी वंदे भारत की चपेट में आया, मौत
फिरोजाबाद, मई 12 -- रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम के पास ड्यूटी पर जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। जिला इटावा के थाना जसवंत नगर के गांव भैंसान निवासी 50 वर्षीय अनीश पुत्र रामस्वरूप मैनपुरी के कोसमा रेलवे स्टेशन पर पोटर के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वे अपने परिवार के साथ उत्तर थाना क्षेत्र के टापा कला में रहते थे। सोमवार को वे घर से ड्यूटी पर कोसमा स्टेशन के लिए निकले। वे मालगोदाम के पास किसी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, उसी दौरान अचानक वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- बभनान में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.