ड्यूटी पर गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
रुडकी, मई 18 -- मंगलौर। एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। मंगलौर के मोहल्ला बंदरटोल, वैश्य धर्मशाला निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 30 वर्षीय पुत्र कमल कुमार भगवानपुर की एक कंपनी में काम करता है। 11 मई की शाम कमल कुमार अपनी नाइट ड्यूटी के लिए घर से निकला था। लेकिन ड्यूटी खत्म होने के बाद भी वह अगले दिन वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.