ड्यूटी नहीं लगने से परेशान पीआरडी जवानों ने किया प्रदर्शन
बरेली, अप्रैल 9 -- बरेली। पीआरडी जवानों ने गुरुवार को विकास भवन स्थित जिला कार्यालय एवं ड्यूटी कार्यालय में प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि बीते एक अप्रैल से उनकी ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है। ऐसे में उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। प्रदर्शन कर रहे पीआरडी जवानों ने कहा कि वे लंबे समय से नियमित रूप से ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन अचानक ड्यूटी बंद कर दी गई है। कार्यालय में पूछने पर इसका सही जवाब भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि उनकी ड्यूटी जल्द से जल्द बहाल की जाए और नियमित रूप से लगाई जाए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जवानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समधान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.