ड्यूटी जा रहे सिपाही की बाइक बैल से टकराई, मौत
रुद्रपुर, अगस्त 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की बाइक बैल से टकरा गई। बैल का सींग सिपाही के सीने में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सिपाही की मौत से पुलिस महकमे में शोक है। कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात आरक्षी 41 वर्षीय भुवन चंद्र आर्या शनिवार शाम पंतनगर रोड पर बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अचानक सड़क पर आए बैल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बैल का सींग उनके सीने में घुस गया। गंभीर रूप से घायल आरक्षी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरक्षी भुवन चंद्र आर्या मूल रूप से दमुवाढूंगा हल्द्वानी के निवासी थे। वह वर्ष 2009 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे और वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.