लखीमपुरखीरी, अप्रैल 30 -- लखीमपुर। ड्यूटी छोड़कर माल घूमने गए पांच सिपाहियों को एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने सस्पेंड कर दिया है। ये सभी सिपाही पढुआ थाने में तैनात थे। जांच में पाया गया कि इन सभी सिपाहियों की ड्यूटी होमगार्ड परीक्षा में लगी थी। परीक्षा शुरू होने के बाद ये सिपाही ड्यूटी पॉइंट छोड़कर घूमने चले गए। पूरे मामले में जांच के आदेश भी दिए गए हैं। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि पढुआ थाने के सिपाही राशिद, रचित, लोकेश, प्रमोद और प्रशांत चौधरी की ड्यूटी होमगार्ड परीक्षा में लगी थी। ये सभी ड्यूटी करने के लिए लखीमपुर शहर आए थे। परीक्षा शुरू होने के बाद ये अपनी ड्यूटी छोड़कर शॉपिंग मॉल में घूमने चले गए। यह भी पढ़ें- अवैध वसूली के आरोप में दो होमगार्ड जवान निलंबित इन्हीं सिपाहियों में से एक सिपाही ने माल में घूमते हुए वीडियो बनाया। बाद में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.