बरेली, फरवरी 25 -- यूपी के बरेली में ड्यूटी से गैरहाजिर होकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सिपाहियों समेत सात पुलिसकर्मियों पर एसएसपी ने कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने और गंभीर अनुशासनहीनता के आरोप में तीन आरक्षी और तीन मुख्य आरक्षियों को निलंबित कर दिया है। एक रिक्रूट आरक्षी को चयन निरस्त करने का नोटिस जारी किया गया है। एसएसपी कार्यालय को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कई पुलिसकर्मी स्वीकृत अवकाश समाप्त होने के बाद भी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे। काफी समय से बिना कोई सूचना दिए ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे हैं। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर एलआईयू ने जांच की। जांच में सामने आया कि कुछ आरक्षी इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे थे। एलआईयू की गोपनीय जांच में इसकी पुष्टि होने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.