ड्यूटी को लेकर भड़के पंचायत सहायक, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
बहराइच, मई 20 -- तेजवापुर। नगर पालिका परिषद बहराइच में जनगणना कार्य के लिए पंचायत सहायकों की ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में बुधवार को पंचायत सहायकों का गुस्सा फूट पड़ा। पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी तेजवापुर सुरेश प्रसाद गौतम को ज्ञापन सौंपकर आदेश वापस लेने की मांग की। कहा कि उन्हें उनकी तैनाती वाली ग्राम पंचायतों में ही कार्य दिया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्य प्रभावित न हों। पंचायत सहायकों का कहना है कि पहले से ही पंचायत स्तर पर निर्वाचन, एसआईआरओ और अन्य सरकारी योजनाओं का कार्य उनके जिम्मे है। इसके बावजूद शहर के अलग-अलग मोहल्लों में जनगणना ड्यूटी लगाना पूरी तरह अव्यवहारिक है। यह भी पढ़ें- तैनाती स्थल पर ड्यूटी की मांग को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन इस अवसर पर सपना शुक्ला, निर्मल शुक्ला, सचिन वर्मा, ललिता वर्मा, हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.