ड्यूटी को निकले वृद्ध का शव खंती में मिला
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 25 -- मोहम्मदाबाद, संवाददाता। घर से बाइक पर सवार होकर शीतगृह में ड्यूटी को जा रहे एक वृद्ध की बुधवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक नंबर से पहचान हुई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मुड़गांव मार्ग पर घटना की सूचना पर पुलिस की टीम जांच पड़ताल की। जहानगंज थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव निवासी 56 वर्षीय महेंद्र सिंह बुधवार की रात नौ बजे घर से बाइक पर सवार होकर शीतगृह में ड्यूटी के लिए निकले थे। गैस प्लांट के पीछे मुड़गांव मार्ग पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी जिससे उनके मुंह और शरीर में गंभीर चोटें आई और मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना 112 पर दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
परिवार में मचा कोहराम बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उनके पुत्र रिंकू को हादसे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.