समस्तीपुर, फरवरी 15 -- समस्तीपुर। अरविंद प्रताप सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन पहुंचकर जिले के पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर जवानों और अधिकारियों से संवाद किया तथा उनकी व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी कठिनाइयों की जानकारी ली। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित इस विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। एसपी ने सभी को बारी-बारी से अपनी बात रखने का अवसर दिया। किसी ने अवकाश स्वीकृति में हो रही देरी की समस्या रखी तो किसी ने सरकारी आवास, बैरक की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, स्थानांतरण, पारिवारिक कारणों से ड्यूटी समायोजन जैसी समस्याओं से अवगत कराया। एसपी ने संबंधित शाखा के पदाधिकारियों को कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए, जबकि कुछ जटिल मामलों में त्वरित जांच कर शीघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.