ड्यूटी के साथ महिला पुलिस कर्मियों ने रखा वट सावित्री व्रत
औरंगाबाद, मई 16 -- कुटुंबा थाना परिसर में शनिवार को महिला पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी के साथ श्रद्धा और विधि-विधान से वट सावित्री व्रत किया। थाना में पदस्थापित महिला पुलिस पदाधिकारी निभा गुप्ता, अर्चना कुमारी समेत अन्य महिला कर्मियों ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। व्यस्त ड्यूटी के बीच समय निकालकर महिला कर्मियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया। पूजा के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष के चारों ओर रक्षा सूत्र बांधा और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। महिला पुलिस कर्मियों ने कहा कि वर्दी की जिम्मेदारियों के बीच अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहना उन्हें मानसिक संतुलन और नई ऊर्जा देता है। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामना थाना परिसर में पूजा के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.