ड्यूटी के साथ किसान की बेटी ने यूपी पुलिस एसआई परीक्षा में किया प्रदेश टॉप
हापुड़, जुलाई 16 -- कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों, तो विपरीत परिस्थितियां भी सफलता की राह नहीं रोक सकतीं। अगर आपने कोई लक्ष्य सोच लिया है तो उसको पूरा करने में व्यस्तता भी आड़े नहीं आती है। मथुरा के कोसीकलां के किसान की बेटी ने एक साल में पहले सिपाही की परीक्षा पास की और डयूटी करते हुए फिर यूपी पुलिस एसआई परीक्षा में प्रदेश में परचम फहरा दिया। हापुड़ में तैनात महिला सिपाही ने महिला वर्ग में यूपी टॉप किया है। मथुरा के कोसीकला के रहने वाले किसान परिवार की बेटी ने बड़ा अधिकारी बन कर पिता का नाम रोशन करने की मन में ठान रखी है। 6 बहन भाई में तीसरे नंबर की बेटी ने यूपी पुलिस में भर्ती होने का मन बना लिया था। पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई करने के बाद उसने सिपाही से अपना मिशन शुरू किया है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है हमारे जिले के धौलाना की महिला आरक्षी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.