मुंगेर, अप्रैल 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे के जमालपुर स्थित डीजल शेड और रेल इंजन कारखाना में शनिवार की सुबह अलग-अलग दो दुर्घटनाएं हुई। इससे ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के बीच अफरातफरी का माहौल रहा। पहली घटना डीजल शेड में सुबह करीब 9.15 बजे घटी, जहां लखीसराय जिला के अभयपुर स्थित घोघी बरियरपुर निवासी स्व. अवध कुमार की पत्नी सह डीजल शेड जमालपुर के डीएवी सेक्शन की टेक्नीशियन शिखा देवी चालू कम्प्रेशर मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिखा देवी रोज की तरह मशीन की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी का पल्ला चालू कम्प्रेशर मशीन के पंखे में फंस गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, मशीन ने उन्हें अपनी ओर खींच लिया और उनका दाहिना हाथ व पैर मशीन में फंस गया। महिला कर्मी की चीख सुन सहकर्मियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.