कोडरमा, जुलाई 6 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर मुख्य लोको इंस्पेक्टर बी. चंपई की मौत के बाद रेलकर्मियों में शोक का माहौल है। उनके निधन की खबर से सहकर्मी और परिजन गहरे सदमे में हैं। जानकारी के अनुसार, बी. चंपई सितंबर 2025 में धनबाद से स्थानांतरित होकर कोडरमा में मुख्य लोको इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित हुए थे। वे मूल रूप से चाईबासा के निवासी थे, जहां उनके माता-पिता रहते हैं। उनका परिवार धनबाद में निवास करता है, जबकि वे ड्यूटी के कारण कोडरमा में किराए के फ्लैट में रह रहे थे। बी. चंपई अपने पीछे माता-पिता, तीन भाई, पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी बड़ी बेटी स्नातक की पढ़ाई कर रही है, जबकि बेटा दसवीं कक्षा का छात्र है। उनके साथ कार्य कर रहे रेलकर्मियों ने बताया कि परिवार इस समय ...