बरेली, अप्रैल 12 -- पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल की खाना खाने के दौरान हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में मौत हो गई। हार्ट अटैक से हेड कांस्टेबल की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की ओर से उनके परिजन को सूचना दे दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात 52 वर्षीय हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह की इन दिनों बैंक ऑफ बड़ौदा में गारद कमांडर के रूप में ड्यूटी चल रही थी। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह चौपुला के पास स्थित कमरे पर खाना खाने पहुंचे थे। खाना खाते वक्त उनके सीने में दर्द होने लगा तो साथ में रहने वाले सिपाही सौरव को बताकर वह आराम करने को लेट गए। कुछ ही देर में धर्मवीर सिंह बेहोश हो गए तो सौरव अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है। जा...