अलीगढ़, मार्च 27 -- उसरम निवासी अतुल वर्ष 1994 में जाट रेजीमेंट में हुए थे भर्ती n सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कारखैर, संवाददाता। गोंडा रोड स्थित गांव उसरम निवासी एक फौजी का ड्यूटी के दौरान अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हृदयाघात से निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार को जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। देर शाम सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।गांव उसरम निवासी अतुल कुमार पुत्र रूप सिंह ने वर्ष 1994 में जाट रेजीमेंट में भर्ती होकर सेना में सेवा शुरू की थी। वर्ष 2010 में सेवानिवृत्त होने के बाद वर्ष 2011 में वह डीएसए अंडमान निकोबार द्वीप में कार्यरत थे। बीती 23 मार्च को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हृदयाघात हुआ, जिसके बाद उन्हें सैनिक अस्पताल में भर्ती कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.