अमरोहा, जून 20 -- जोया। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी होमगार्ड की ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से मौत हो गई। अंबरपुर गांव निवासी स्व.रमेश सिंह के 43 वर्षीय बेटे दुर्बल सिंह वर्ष 2009 से होमगार्ड विभाग में तैनात थे। शुक्रवार देर शाम उनकी ड्यूटी एडिशनल एसपी कार्यालय में लगी थी। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। साथियों ने उन्हें तत्काल अमरोहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए पाकबड़ा स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर किया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्बल सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर के थे। यह भी पढ़ें- ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से होमगार्ड की मौत परिवार में पत्नी कविता देवी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार ...