गोरखपुर, मार्च 26 -- गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी के आईसीयू वार्ड में लापरवाही का मामला सामने आया है। छह बेड वाले इस आईसीयू में मंगलवार दोपहर में ड्यूटी के दौरान स्टाफ की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई। स्टाफ नर्स व वार्ड आया का सोते हुए और सफाईकर्मी का बेड पर लेटकर मोबाइल देखते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। वहीं, दूसरी तरफ मामला संज्ञान में आने के बाद प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने आईसीयू वार्ड का निरीक्षण कर सख्त निर्देश दिए हैं। एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार ने कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। हिदायत दी है कि दो दिन के अंदर जवाब दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.