नवादा, मई 5 -- रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण की ड्यूटी के दौरान चिकित्सक और एएनएम के सोते पाए गए। इस बाबत पीएचसी प्रभारी ने दोनों से स्पष्टीकरण की मांग की है। साथ ही कहा है कि एक दिन का वेतन काटा जाएगा। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में पीएचसी प्रभारी डॉ. सौरभ कुमार निराला के नेतृत्व में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए रोजाना विभिन्न विद्यालयों, घनी आबादी वाले क्षेत्रों और अनुमंडलीय अस्पताल में ओपीडी के समय रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों और एएनएम की प्रतिनियुक्ति की गई है।

ड्यूटी के दौरान सोते हुए पाए गए सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल में प्रतिनियुक्त चिकित्सक डॉ. संजय पासवान और एएनएम अनु कुमारी ड्यूटी के दौरान सोते हुए मिले। पूछे जाने पर दोनों ने कहा कि टीका लगवाने के लिए कोई किशोरी नहीं ...