छपरा, अप्रैल 4 -- दाउदपुर(मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी सैप जवान अनिल सिंह की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वे भभुआ जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में तैनात थे। शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे बेहोश होकर गिर पड़े। साथियों ने तुरंत उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में उनका शव पैतृक गांव भरवलिया लाया गया। शव पहुंचते ही पत्नी, भाई, बेटे और बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में मांझी श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र अर्जुन कुमार सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.