ड्यूटी के दौरान सेना के जवान की मौत, नम आंखों से दी लोगों ने अंतिम विदाई
लोहरदगा, अगस्त 23 -- सेन्हा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के भड़गांव सरना टोली निवासी राम सुंदर उरांव के 36 वर्षीय पुत्र भारतीय सेना के जवान दिलीप उरांव का पंजाब के भटिंडा में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। गुरुवार की रात ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। रविवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन और विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। परिजनों के अनुसार दिलीप उरांव वर्ष 2009 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में 68 बटालियन ईएनजी में कार्यरत थे। गुरुवार की रात करीब 12:30 बजे परिजनों को सेना की ओर से उनके निधन की सूचना मिली। शनिवार शाम पार्थिव शरीर को रांची एयरपोर्ट लाया गया। जहां से नामकुम स्थित आर्मी कैंप में रखा गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पार्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.