मैनपुरी, मई 17 -- जनपद में निर्बाध और सुचारू बिजली आपूर्ति देने के लिए एसई मुकेश कुमार ने उपकेंद्र भोगांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिजली उपकेंद्र की कार्यप्रणाली, रोस्टिग और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार शत-प्रतिशत बिजली आपूर्ति दी जाए। उन्होंने अभिलेखों का रखरखाव, लॉग-बुक, शटडाउन रजिस्टर और फॉल्ट रजिस्टर का अवलोकन किया। निरीक्षण में एसई ने जेई व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं से प्राप्त बिजली संबंधी शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए। वहीं उन्होंने सुरक्षा मानक, उपकेंद्र परिसर की साफ-सफाई व उपकरणों के रख-रखाव का जायजा लिया। कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। एसई ने चेतावनी देते ह...