आरा, जनवरी 29 -- -छत्तीसगढ़ी सुकमा कोटा जंगली क्षेत्र में तैनाती के दौरान बुधवार की सुबह की घटना -जवान अशोक प्रसाद के निधन की खबर से करनामेपुर गांव में शोक, घर में कोहराम -27 जनवरी की रात ही पोते के जन्म दिन पर परिजनों से वीडियो कॉल पर की थी बात शाहपुर। एक संवाददाता छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के कोटा जंगल में ड्यूटी के दौरान भोजपुर के एक सीआरपीएफ हवलदार का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के करनामेपुर गांव निवासी स्व. भिखारी कुम्हार के पुत्र सीआरपीएफ हवलदार मेजर अशोक प्रसाद उर्फ प्रजापति के निधन की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनके घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि 28 जनवरी की सुबह छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले कोटा जंगल क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान हवलदार अशोक प्रसाद अचानक चक्कर आने के बाद गिर पड़े।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.