ड्यूटी के दौरान सीआईएसएफ के एसआई की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत
कोडरमा, सितम्बर 1 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत सब इंस्पेक्टर श्याम सिंह (57) की मौत सोमवार की देर रात कोडरमा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। सब इंस्पेक्टर श्याम सिंह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के रहने वाले थे और पिछले साल ही कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में योगदान दिए थे। दो साल बाद, वह सेवानिवृत्ति भी होने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर श्याम सिंह रात्रि में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान लगभग 11:30 बजे के आस-पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना सीआईएसएफ के लोगों को हुई तो तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान लगभग 1 बजे उनकी मौत हो गई। इनके मौत से सीआईएसएफ के पूरे यूनिट में मातम सा छा गया। इधर कोडरमा सदर अस्पताल में मृतक श्याम सिंह का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.