प्रयागराज, मई 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही पन्ना लाल यादव की शुक्रवार देर रात ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लीवर और फेफड़े की बीमारी से पन्ना लाल की मौत की पुष्टि हुई है।मूल रूप से गाजीपुर जिले के रामपुर माझा थानाक्षेत्र के मटखन्ना गांव निवासी 47 वर्षीय पन्ना लाल यादव पुलिस विभाग में सिपाही थे। इन दिनों ट्रेजरी गार्ड में ड्यूटी कर रहे थे। शुक्रवार रात करीब एक बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पहले निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेज दिया गया। वहीं करीब दो बजे उनकी मौत हो गई। पन्ना लाल के पिता लालचंद यादव दरोगा पद से सेवानिवृत्त हैं। परिवार में पत्नी प...