ड्यूटी के दौरान रील बनाने पर महिला आरक्षी निलंबित
मऊ, मई 22 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी का ड्यूटी के दौरान रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपडोल करना भारी पड़ा गया। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से शुक्रवार को आरोपी महिला आरक्षी को निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद विभागीय जांच क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है। उधर महिला आरक्षी के निलंबन के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। शहर कोतवाली में आरक्षी के पद पर तैनात महिला आरक्षी निलाक्षी मौर्या ने चार दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान रील बनाते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया था। महिला पुलिसकर्मी द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपलोड करने का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सख्त रुख अपनाया। यह भी पढ़ें- यूपी के एक जिले में पुलिस वालों की शामत, सात महीने में 400 पर ऐक्शन, 105 सस्पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.