ड्यूटी के दौरान मोबाइल का नहीं करें इस्तेमाल : आईजी
प्रयागराज, सितम्बर 30 -- चतुर्थ वाहिनी पीएसी परिसर का बुधवार को पूर्वी जोन आईजी धर्मवीर ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वाहिनी बैंड, जिम, परिवहन शाखा, पुस्तकालय, पुलिस मॉडर्न स्कूल, आवास व प्रशासनिक भवन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। परिसर में पौधरोपण करने के बाद बाढ़ राहत व रेस्क्यू ऑपरेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। आईजी ने सम्मेलन कक्ष में जवानों से सीधा संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य, समस्याओं की जानकारी ली और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को प्रेरित किया। उन्होंने सोशल मीडिया पॉलिसी का अनुपालन करने और ड्यूटी के समय मोबाइल का अनावश्यक इस्तेमाल नहीं करने के सख्त निर्देश दिए। सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आईजी का स्वागत किया। इसके बाद सेरेमोनियल गार्द से उन्हें सलामी दी गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.