महाराजगंज, दिसम्बर 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाने के धानी चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य (40) की ड्यूटी के दौरान सोमवार को निधन के बाद मंगलवार को पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। एसपी सोमेन्द्र मीना समेत सभी पुलिस अधिकारी मुख्य आरक्षी के शव पर पुष्प अर्पित किया। एसपी ने मुख्य आरक्षी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान पुलिस लाइन का माहौल बेहद भावुक नजर आया। मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरा के निवासी थे। परिवार में माता-पिता, पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। बड़ा बच्चा 12 साल का है। सोमवार को ड्यूटी के दौरान मुख्य आरक्षी रामनयन की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शव को पुलिस लाइन लाया गया। मुख्य आरक्षी के पिता लालता...