ड्यूटी के दौरान मृत कर्मी के आश्रितों को ईएसआईसी ने सौंपी सहायता राशि
रांची, जून 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के क्षेत्रीय कार्यालय, रांची ने ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में जान गंवाने वाले कर्मी स्वर्गीय उमेश कुशवाहा के आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। क्षेत्रीय निदेशक शिवेंद्र कुमार ने परिवारजनों को एकमुश्त 1,43,880 रुपये की सहायता राशि का भुगतान किया। क्षेत्रीय निदेशक ने आश्रितों को बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा योजना के प्रावधानों के तहत परिवार को 13,200 रुपये प्रतिमाह की आश्रित पेंशन भी दी जाएगी। यह राशि नियमों के अनुसार, आजीवन भुगतान की जाएगी, जिससे परिवार को नियमित आर्थिक संबल मिलता रहेगा। शिवेंद्र कुमार ने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों और उनके आश्रितों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में उपनिदेशक शशि शेखर, सहायक निदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.