कटिहार, दिसम्बर 17 -- कटिहार, एक संवाददाता मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे ड्यूटी के दौरान मिर्चाईबारी स्थित सर्किट हाउस में एक महिला होमगार्ड जवान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना के बाद सर्किट हाउस परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। मौके पर मौजूद अन्य होमगार्ड जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के संबंध में होमगार्ड जवान संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि जिले के नए जिलाधिकारी इन दिनों सर्किट हाउस में ठहरे हुए हैं। उनकी सुरक्षा व्यवस्था में होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है। इसी क्रम में रोजितपुर निवासी रानी कुमारी भी ड्यूटी पर तैनात थीं। ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.