ड्यूटी के दौरान बिजलीकर्मी का सोने का वीडियो वायरल
गंगापार, मई 20 -- विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी का रात में ड्यूटी के दौरान सोने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। क्षेत्र के लोगों ने वायरल वीडियो को जारी पावर हाउस का बताया है। वायरल वीडियो में एक कर्मचारी पावर हाउस के अंदर सो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि रात में बिजली से संबंधित कोई समस्या आने पर लाइनमैन का मोबाइल नहीं उठता है। इस तरह के मामले कर्मचारियों की लापरवाही की ओर संकेत करता है। इस संबंध में अवर अभियंता विद्युत उप केंद्र जारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो को अभी देखा नहीं है। यदि वीडियो जारी केंद्र का होगा तो संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.