ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत सूबेदार मेजर का हुआ निधन
बगहा, मई 26 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। भारतीय सेना के सूबेदार मेजर हरेराम गिरी का ड्यूटी के दौरान सोमवार को निधन हो गया। वे बगहा नगर थाना क्षेत्र के चंडी स्थान मलाही टोला निवासी थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को जब उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सूबेदार मेजर हरेराम गिरी वर्तमान में विशाखापट्टनम में तैनात थे। बीते 24 मई को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मंगलवार को सेना के विशेष वाहन से उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास चंडीस्थान पहुंचा। शव के पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से हर किसी की आंखें नम हो गईं। गांव सहित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.