ड्यूटी के दौरान बिगड़ी डॉक्टर की तबीयत, इलाज में देरी का आरोप
फरीदाबाद, सितम्बर 19 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक पीजी रेजिडेंट डॉक्टर की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। हालत यह थी कि ईएसआईसी अस्पताल में उपचार नहीं मिलने पर डॉक्टर को निजी अस्पताल में उपचार करवाना पड़ा। अब रेजिडेंट डॉक्टरों ने अस्पताल के डीन को पत्र भेजकर इलाज में कथित देरी और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने का आरोप लगाया है। डॉक्टरों ने मामले में 24 घंटे के भीतर लिखित जवाब और एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है। रेजिडेंट डॉक्टरों ने बताया कि जनरल सर्जरी विभाग के पीजी रेजिडेंट डॉक्टर ने 48 घंटों में करीब 35 घंटे ड्यूटी की थी। शनिवार को ऑपरेशन थिएटर में ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक गंभीर कमजोरी महसूस हुई। कुछ समय बाद उनके हाथ-पैर में सुन्नपन और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.