ड्यूटी के दौरान नशा करना पड़ा महंगा, दरोगा निलंबित
मेरठ, अप्रैल 5 -- एसएसपी अनिवाश पांडेय पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने और कर्तव्यों के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रहे हैं। इसी क्रम में थाना परतापुर में तैनात दरोगा मुकेश पचौरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरोगा मुकेश पचौरी द्वारा ड्यूटी के दौरान सार्वजनिक स्थान पर मादक पदार्थ का सेवन किए जाने का मामला संज्ञान में आया। वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई। प्रथम दृष्टया यह कृत्य गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में पाया गया। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित आचरण पर कठौर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में सीओ ब्रहमपुरी को जांच सौपी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.