सीतामढ़ी, जनवरी 12 -- सीतामढ़ी। सुप्पी थाना में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब होने से एक चौकीदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकिशोर सहनी के रूप में हुई है। वो बखारचंडीय थाना क्षेत्र के पुरनहीय, जिला शिवहर के निवासी थे। चौकीदार राजकिशोर सहनी सुप्पी थाना में अपनी नियमित ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी कर्मियों द्वारा उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन तब तक उनकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सुप्पी थाना ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...