ड्यूटी के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी की मौत
लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ,संवाददाता।बीकेटी में सोमवार देर रात ड्यूटी के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी की तबीयत बिगड़ गई। चालक ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और वन अधिकारी को चंदन हास्पिटल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।मूलरूप से श्रावस्ती निवासी अनुज प्रताप सिंह (43) वन विभाग में क्षेत्रीय वन अधिकारी थे। वह पत्नी ज्योति और तीन बच्चों संग बीकेटी में रहते थे। मृतक के साले सुनील ने बताया कि अनुज सोमवार रात बीकेटी स्थित जंगल में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान अचानक अनुज के सीने में तेज दर्द उठा और वह गाड़ी में गिर गए। चालक ने फौरन परिजनों को सूचना दी और वन अधिकारी को चंदन हास्पिटल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनुज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.