किशनगंज, अप्रैल 13 -- किशनगंज। संवाददाता अब पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान मोबाइल नहीं चलाना है। दिन हो या रात जब भी ड्यूटी लगेगी,पुलिस कर्मी बेवजह मोबाइल नहीं चलाएंगे। यह निर्देश एसपी संतोष कुमार ने जारी किया है। एसपी के इस निर्देश का पालन हर हाल में पुलिसकर्मियों को करना होगा। ड्यूटी पर मोबाइल नहीं चलाने से संबंधित निर्देश सिपाही,सहायक अवर निरीक्षक,अवर निरीक्षक, पुलिस निरीक्षक सहित हर स्तर के पुलिसकर्मियों पर लागू होगा। एसपी श्री कुमार ने किशनगंज सर्किल,बहादुरगंज और ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर को यह निर्देश जारी किया है। साथ ही सभी थाना के थानाध्यक्षों को यह निर्देश जारी किया गया है। सभी सर्किल इंस्पेक्टर इस निर्देश का अनुपालन क्षेत्र के पुलिसकर्मियों से करवाएंगे। समय समय पर एसपी स्वयं या डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारी इस व्यव्स्था की मॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.